फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fighting between two sides during Ramlila, kicked and punched fiercely

रामलीला के दौरान दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides during Ramlila, kicked and punched fiercely
गोवर्धन। रामलीला मंचन के दौरान दो पक्षों में मंच पर बैठ युवकों को हटाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। दर्शकों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को इधर-उधर किया। शनिवार को रामलीला कमेटी ने शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रामलीला मैदान में राम-रावण संवाद चल रहा था, मंच पर बैठे विश्वामित्र जप कर रहे थे। आरोप है कि एक युवक शराब पीकर मंच पर बैठ गया। उसे वहां से हटाने के लिए अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्य को भेजा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। एक-दूसरे के समर्थक वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

जमकर लात-घूंसे चले, खूब मारपीट हुई। दर्शकों में भगदड़ मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कमेटी के अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने बताया कि एक शरारती युवक शराब पीकर मंच पर बैठ गया था, जिसे हटाया गए तो उसने विवाद किया था, पुलिस बुला कर बमुश्किल व्यवस्था को सुचारु किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed