फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight over jawahar bagh between bjp and sp

जवाहर बाग पर भाजपा-सपा में खिंचीं तलवारें

Thu, 30 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
fight over jawahar bagh between bjp and sp
jawahar bagh
जवाहर बाग प्रकरण में अब तक खामोश रहने वाली सपा को भी आज मौका मिल गया है। रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव द्वारा आरएसएस के एक पदाधिकारी पर जवाहर बाग में आने के बयान के बाद सपा ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। सपा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा में पुलिस ने रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव को गिरफ्तार किया था। वीरेश ने पुलिस को बताया था कि आगरा निवासी आरएसएस का एक पूर्व पदाधिकारी राजवीर सिंह जवाहर बाग में आता जाता था। वह बाकायदा यह मीटिंग करता था। इस खुलासे के बाद सपा को भी भाजपा पर हमलावर होने का मौका मिल गया है। सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि यह सब भाजपा की देन है।
विज्ञापन


भाजपा वाले ही इस प्रकार की हरकतें कर सकते हैं। इन लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने कहा कि भाजपा वाले पहले से ही जमीनों पर कब्जा करते रहे हैं। सपा पर तो आरोप लगाया जाता है। भाजपा वाले शुरूआत से हल्ला कर रहे हैं। अब देख लीजिए कि जवाहर बाग में आरएसएस वालों का कैंप चल रहा था। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने जवाहर बाग से संघ का नाम जोडे़ जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब राज्य सरकार से ध्यान हटाने की कोशिश का हिस्सा है। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा का काम किसी से छुपा नहीं है। आप माहौल देख रहे हैं। जगह जगह हिंसा हो रही है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब अगर कोई अपराधी किसी नेता का नाम ले लेता है तो उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed