फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight between two groups of Mangalamukhi over Neg

Mathura News: नेग को लेकर मंगलामुखियों के दो पक्षों में झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of Mangalamukhi over Neg
मारपीट कर ले जाते मंगलामुखी। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। नेग मांगने के क्षेत्र बंटवारे को लेकर मंगलामुखियों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले में माया बाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को बठैनगेट इलाके में अचानक मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट एवं गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर भीड़ लग गई। लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। माया बाई का आरोप है कि जस्सी मंगलामुखी को नेग मांगने का काम सौंपा था, लेकिन उसके बदले वह कुछ भी नहीं दे रही। जब उससे इस बाबत कहा जाता है तो वह आरोप लगाकर वीडियो वायरल करती है। शनिवार को उसने बठैनगेट इलाके में पहुंचकर उसकी शिष्या अनीता एवं उसके साथियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उधर, छाता कोतवाली में दी तहरीर में जस्सी मंगलामुखी ने आरोप लगाया कि वह अपने यजमान के यहां बधाई मांगने गई थी, तभी वहां दो-तीन गाड़ियों में लोग आए और उसे और उसकी साथी को अपने साथ गाड़ी में डालकर कोसीकलां ले गए और मारपीट की। वहीं मारपीट को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छाता पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed