{"_id":"6357f50d7aaf504d0b2b5e34","slug":"fight-between-two-communities-in-gaura-nagar-colony-mathura-news-mtr525913999","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा नगर कालोनी में दो समुदायों के बीच झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा नगर कालोनी में दो समुदायों के बीच झगड़ा
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मंगलवार की दोपहर गौरा नगर कालोनी में दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। रुक रुककर हुई पत्थरबाजी से क्षेत्र में दहशत है। सीओ सदर ने क्षेत्र में कांबिंग कर आरोपियों की धड़पकड़ के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे गौरा नगर कालोनी निवासी परेश का 17 वर्षीय पुत्र राहुल बाजार सामान लेने गया था। इसी दौरान उसका क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के युवकों से विवाद हो गया। राहुल ने बड़े भाई राम और श्याम को बताया कि उसे कुछ युवकों ने पकड़ लिया है और मारपीट कर रहे हैं। दोनों भाई जैसे ही मौके पर पहुंचे विशेष समुदाय के एक दर्जन से अधिक युवकों ने उन पर हमला कर दिया। तीनों भाईयों पर पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव में श्याम के सिर में चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। राम ने श्याम को जैसे तैसे संभाला और भागकर कोतवाली आए और घटना से अवगत कराया।
दोपहर लगभग एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। राम के अनुसार पुलिस के लौटने के बाद दो दर्जन से अधिक युवक उनकी गली तक आ गए और पथराव करने लगे। पथराव होते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ सदर प्रवीन मलिक, कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंचे और आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। पथराव और हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया राम की तहरीर पर जांच की जा रही, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।