{"_id":"584c510c4f1c1b732a44a0f7","slug":"fight-between-crpf-jawan-and-sepoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान पर भिड़े सीआरपीएफ जवान-सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान पर भिड़े सीआरपीएफ जवान-सिपाही
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fight
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में सीआरपीएफ जवान और पुलिसकर्मी भिड़ गए। जमकर दोनों में लात-घूंसे चले। तमाशबीनों की भीड़ एकत्रित हो गई। खाकी वर्दीधारियों को लड़ता देख हर कोई चकित रह गया। आखिरकार में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में जुटे जवानों ने दोनों को अलग कराया।
मामला शनिवार की देर शाम का है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार के मार्ग पर बनी चेकपोस्ट पर स्विफ्ट गाड़ी से टेपों टकरा गया। गाड़ी चला रहा सीआरपीएफ का जवान उतरकर आता तब तक पोस्ट पर तैनात सिपाही ने टेंपो वाले को चलता कर दिया। इसे देख सीआरपीएफ का जवान आग बबूला हो गया।
बताया गया है कि सीआरपीएफ जवान ने सिपाही से हाथपाई शुरू कर दी। सिपाही ने भी हाथ चलाने शुरू कर दिए। दोनों तरफ से हाथापाई को देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बीच-बचाव करने के लिए काफी देर बाद पुलिसकर्मी आ गए और सीआरपीएफ जवान व सिपाही को बमुश्किल अलग कराया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही को चोट आई हैं। वहीं मामले में सीओ जन्मस्थान अवनीश कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।