{"_id":"657aaf002fb4691aff004069","slug":"fifty-six-offerings-were-offered-to-lord-seated-in-flower-bungalow-in-mathura-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फूल बंगले में विराजे प्रभु को समर्पित किया छप्पन भोग, निराश्रितों को वितरित किया मेवे का दूध एवं भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फूल बंगले में विराजे प्रभु को समर्पित किया छप्पन भोग, निराश्रितों को वितरित किया मेवे का दूध एवं भोजन
Thu, 14 Dec 2023 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:00 PM IST
सार
संस्थापक गोविंद शरण गर्ग ने बताया संस्था 14 वर्षों से गोवर्धन में साधु-संत और निराश्रित लोगों की सेवा कर रही है। वहीं 15 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Mathura: फूल बंगले में विराजे प्रभु को समर्पित किया छप्पन भोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की संस्था श्री राधारानी सेवा मंडल द्वारा बुधवार को गोवर्धन में 14वें छप्पन भोग, भजन संध्या एवं फूल बंगले का आयोजन किया गया। शुभारंभ सामूहिक परिक्रमा के साथ हुआ। गिरिराज महाराज और राधे-राधे के जयकारों के साथ सेवा मंडल के सदस्यों ने मानसी गंगा के जल की धारा के साथ परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में निराश्रितों को मेवे का दूध एवं भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन
श्री राधारानी सेवा मंडल के संस्थापक गोविंद शरण गर्ग ने बताया संस्था 14 वर्षों से गोवर्धन में साधु-संत और निराश्रित लोगों की सेवा कर रही है। वहीं 15 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। संतोष मित्तल और अविनाश राणा ने बताया बुधवार को आगरा से छह बस सहित दर्जनों चौपहिया वाहनों से करीब 600 श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे।
विज्ञापन
मानसी गंगा के जल से गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। मार्ग में मेवायुक्त दूध का वितरण किया गया। साध्वी सेवा करते हुए सैकड़ों साध्वियों के लिए भोजन, गर्म कपड़ों, दैनिक आवश्यकता के सामान का वितरण किया। दानघाटी के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर झूमर के फूलबंगले में श्रीनाथजी के दिव्य दर्शन के मध्य छप्पन भोग लगाए गए। भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। 51 सौ किलो के छप्पन भोग के मध्य ठाकुरजी के अलौकिक दर्शन दिए।
विज्ञापन
वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य एवं खाटू श्याम की झांकी प्रस्तुत की गयी। गुरुवार को 15वां महा भंडारा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल चौधरी, अनूप वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विष्णु स्वरूप, हरीओम गर्ग, सियाराम, पवन कुमार, अनिल अग्रवाल, लवी अग्रवाल, प्रमोद दीक्षित, रोहित त्यागी, प्रमोद सक्सेना, संजय सिंह, राहुल गर्ग आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।