फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fever persists even after 15 days

Mathura News: 15 दिन बाद भी बुखार नहीं छोड़ रहा पीछा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fever persists even after 15 days
मथुरा। मौसम में बदलाव के बाद जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मरीज बुखार उतरने के बाद भी शरीर में कमजोरी और थकान की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को 10 से 15 दिन बाद भी बुखार से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। बुखार उतरने के बाद भी पैरों में कमजोरी की समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लंबी कतारों में देखे जा रहे हैं। वे बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों का कहना है कि दवा लेने के बाद बुखार कुछ समय के लिए उतरता है, फिर आ जाता है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि लगातार बुखार रहने या बार-बार लौटने पर जांच कराना आवश्यक है। जांच के बाद ही बीमारी के सही कारण का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव और सावधानी
डॉ. माहेश्वरी ने बारिश के बाद जमा पानी को मच्छरों के पनपने का कारण बताया। उन्होंने डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने पर जोर दिया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने लोगों को आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed