फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ferji teacher ka mamla

फर्जी कागजों से बना टीचर सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ferji teacher ka mamla
फरह (मथुरा)। जनपद में फर्जी शिक्षकों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में आए दिन फर्जी शिक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं। फरह ब्लॉक के गांव नगला छीतर में फर्जी कागजों से बने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज होते ही अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में कई सैकड़ा शिक्षक अभी तक गिरफ्त में आए हैं, जो कि फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे थे। इस प्रकरण की जांच कई सालों से एसटीएफ कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी जांच की विभिन्न प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। इसी के तहत फरह के नगला छीतर के जूनियर स्कूल में तैनात कागरौल आगरा के कप्तान सिंह पुत्र रुप सिंह बाघा को कूटरचित मार्कशीट का दोषी पाकर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाध्यापक हरजित सिंह ने उक्त अध्यापक के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेडमास्टर ने बताया कि आरोपी अध्यापक स्कूल में 29 दिसंबर 2017 से तैनात था। जांच में उसके ग्रेजुएट और बीएड के अंक पत्र फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed