फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female teacher suspended for being on leave for two months without informing

Mathura News: बिना सूचना के दो माह से छुट्टी पर चल रही महिला शिक्षिका निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Female teacher suspended for being on leave for two months without informing
मथुरा। बिना किसी जानकारी के छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बीएसए ने नंदगांव ब्लाॅक की एक महिला शिक्षिका को दो माह से लगातार छुट्टियों पर रहने के चलते निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक कनिष्ठ सहायक और किसी मामले में जेल जाने वाले एक शिक्षक का भी निलंबन किया है। दोनों शिक्षकों के साथ ही कनिष्ठ सहायक की जांच बीईओ को सौंप 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



नंदगांव ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में 16 अगस्त को बीएसए सुनील दत्त ने निरीक्षण किया था। उपस्थिति पंजिका देखने पर पता लगा कि सहायक अध्यापक शिखा वर्मा बिना सूचना के लगातार छुट्टियों पर चल रही हैं। इस संबंध में उनसे संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन संपर्क न होने पर अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच बीईओ, राया को सौंपी है और 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


उधर, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, नगर में तैनात कनिष्ठ सहायक तबस्सुम निशांत को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह की सेवापंजिका उपलब्ध न कराने और विभागीय कार्यों के प्रति शिथिलता को देखते हुए निलंबित किया गया है। साथ ही फरह ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक जमुना प्रसाद को किसी प्रकरण में जेल होने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है। बीएसए सुनील दत्त का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर महिला शिक्षक व कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed