फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female students took charge of the tehsil office

Mathura News: छात्राओं ने संभाली तहसील की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Female students took charge of the tehsil office
मांट। श्री छत्तर सिंह आर्य इंटर कॉलेज खानपुर (बाजना) की तीन छात्राओं ने सोमवार को तहसील की कमान संभाली। एक एसडीएम, दूसरी तहसीलदार तो तीसरी नायब तहसीलदार बनीं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत प्रधानाचार्य बदन सिंह तीन छात्राओं को लेकर तहसील मांट पहुंचे। यहां 12वीं की छात्रा खुशबू भारद्वाज को एक दिन का एसड़ीएम बनाया गया। खुशबू ने लोगों की समस्याओं को सुना और एसडीएम रितु सिरोही से गांव सकतपुर से शराब का ठेका हटवाने को कहा। वहीं 12वीं की छात्रा शशी शर्मा को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार ब्रजेश कुमार के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। इसी कॉलेज की 12वीं की छात्रा वंदना डागुर ने नायब तहसीलदार की कुर्सी संभाली। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश शर्मा व जितेंद्र सिंह से राजस्व विभाग की कार्य शैली समझा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर राजकीय महाविद्यालय में उप जिलाधिकारी रितु सिरोही, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव छात्राओं को उनके अधिकार व कर्तव्य बताते हुए जागरूक किया। महाविद्यालय की गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं शिखा पचौरी, रिंकी एवं प्रीति शर्मा तथा युवा संसद कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने वाली छात्रा वंदना को सम्मानित किया गया। संचालन नीलम कुरील ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अंजू अग्रवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed