फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female Students Dominate at Abhyudaya Coaching

Mathura News: अभ्युदय कोचिंग में छात्राओं का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Female Students Dominate at Abhyudaya Coaching
मथुरा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुली अभ्युदय कोचिंग में इस बार छात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जनपद में संचालित अभ्युदय कोचिंग में सिविल सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की तैयारी के लिए कुल 171 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 103 छात्राएं और 68 छात्र शामिल हैं। छात्राओं की यह बढ़ती भागीदारी न केवल उनकी जागरुकता को दर्शाती है बल्कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के उनके संकल्प को भी मजबूती देती है। वहीं, मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं का भी रुझान कम नहीं है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी के लिए 95 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसी तरह छात्राओं की भागीदारी बढ़ती रही तो आने वाले समय में जिले से बड़ी संख्या में बेटियां प्रशासनिक और चिकित्सा सेवाओं में अपनी पहचान स्थापित करेंगी।
विज्ञापन


तीन मई को होगी नीट की परीक्षा
मथुरा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी 2026 की परीक्षा तीन मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिले के अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। वहीं प्रशासन ने भी परीक्षा कराने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि परीक्षा के लिए जिले में 6 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक ही पाली में हाेगी। इसके के लिए बीएसए डिग्री कॉलेज ए, बी और सी तीनों ब्लॉक में तीन केंद्र बनाए गए हैं। किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज, किशोरी रमण इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर जिले में 3360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी समय से केंद्र पर पहुंचकर औपचारिकता पूर्ण करा लें। परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने पर रोक है। परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed