फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female CO will investigate the accused inspector

Mathura News: महिला सीओ करेंगी आरोपी दरोगा की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female CO will investigate the accused inspector
आरोपी दरोगा। - फोटो : mathura
मथुरा। एसएसपी ने आरोपी दरोगा की जांच महिला सीओ को सौंपी है। विवेचना पूरी होने के बाद वह जल्द ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, मगोर्रा थाने में तैनात महिला दरोगा ने साथी दरोगा मोहित राणा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। आरोप था कि मोहित ने शराब के नशे में उनके आवास में घुसकर पहले अश्लील वीडियो दिखाई, फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। बाद में आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच सीओ मांट गुंजन सिंह को सौंपी है। एसएसपी ने बताया है कि दरोगा का यह घिनौना कृत्य है। ऐसे पुलिसकर्मियों की पुलिस महकमे में जगह नहीं है। महिला की शिकायत को देखते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी को ही जांच सौंपी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed