फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father forgot the boy on the expressway

एक्सप्रेस वे पर बालक को भूल गया पिता

Thu, 16 Sep 2021 06:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Father forgot the boy on the expressway
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आगरा जा रहा एक व्यक्ति जाबरा टोल के निकट कैंटीन पर छह वर्षीय पुत्र को भूलकर घर पहुंच गया। जहां पुत्र को न देख उसके होश उड़ गए। तलाश करते हुए उल्टे पांव लौट पड़ा। टोल चौकी पुलिस ने बालक को पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव रोना गढ़ी जिला आगरा का रामनरेश बुधवार रात दिल्ली से पुत्र रोहित के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर घर जा रहा था। जाबरा टोल के निकट कैंटीन पर कुछ देर के लिए गाड़ी रुक गई। रामनरेश पुत्र के साथ गाड़ी से नीचे आ गया। गाड़ी चलने लगी तो वह पुत्र को कैंटीन पर ही बैठा छोड़ गाड़ी में चढ़ गया।
विज्ञापन

बालक को रोते देख कैंटीन कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज प्रबल प्रताप सिंह मौके पहुंच गए। बालक पिता का नाम तो बता रहा था, लेकिन पता नहीं बता पा रहा था। ढूंढता हुआ पिता मांट टोल चौकी पर आ गया। जहां उसे पुत्र बैठा मिल गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बालक को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed