फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers will not attempt for suicide

आत्मदाह जैसा कदम नहीं उठाएंगे किसान

Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
farmers will not attempt for suicide
गोकुल बैराज डूब क्षेत्र प्रभावित किसानों का धरना प्रदर्शन गांव दामोदरपुरा में शुक्रवार को भी जारी रहा। 15 अगस्त से पहले किसानों को मनाने के लिए एसडीएम सदर पहुंचे लेकिन धरना खत्म कराने में सफलता हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन


हालांकि 15 अगस्त के बाद आत्मदाह जैसे कदम के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगे जाने वाले फैसले से फिलहाल किसानों ने कदम पीछे खींच लिया है। अब तक इस आशय का धरना स्थल पर लगा बैनर भी अब हटा दिया गया है।
विज्ञापन


17 साल पुराने मुआवजे के लिए संघर्षरत गोकुल बैराज प्रभावित किसानों के धरने पर पहुंचकर एसडीएम सदर राजेश कुमार ने वार्ता की। काफी लंबी वार्ता के बाद भी किसानों ने धरना समाप्त करने की अपील को ठुकरा दिया। मुआवजा दिए जाने की मांग के लिए धरना जारी रखने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम सदर ने किसानों को मुआवजे के लिए अब तक अपनाई गई प्रशासनिक प्रक्रिया से अवगत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द मुआवजा का भुगतान करा दिया जाएगा। इस स्थिति में धरना खत्म कर दिया जाए, इस पर किसान सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed