फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers went semi naked and demanded compensation

Mathura News: किसानों ने अर्धनग्न होकर मुआवजे की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers went semi naked and demanded compensation
मथुरा। कोटा गांव में भूमि अ​धिग्रहण मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : mathura
मथुरा। कोटा गांव में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा तो किसान धरने पर 53 दिन से लगातार बैठे हैं। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ अर्धनग्न होकर गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि बारिश में भी किसान अपनी भूमि का मुआवजा लेने के दर-दर भटक रहा है। किसान रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के दफ्तरों तक पहुंच चुका। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि बारिश में भीगकर कुछ किसानों की तबीयत भी खराब हो चुकी है। उन्होंने ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर रक्षाबंधन तक उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक किसानों के खेतों से होकर निकल रहा है। इस अवसर पर भगवान दास तोमर, विनोद राजपूत, नरोत्तम पाराशर, धर्मेंद्र पाठक, ख्यालीराम शर्मा, मानिकचंद शर्मा, चेतन पाठक, गोपीचंद शर्मा, चरण सिंह, सोनू शर्मा, अनिल शर्मा के अलावा 30 से अधिक लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed