फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers rally in mathura

‘बाजार में सर्वश्रेष्ठ साबित करें अपना उत्पाद’

Wed, 17 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmers rally in mathura
किसान खेतीबाड़ी में बदलाव लाएं, इसमें वैज्ञानिकों की सलाह और अपने अनुभवों को विशेष तवज्जो दें। हमेशा उन्नतशील प्रजाति के बीज ही बोएं और बाजार में अपने उत्पाद की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करें।
विज्ञापन


किसानों को यह सलाह माधुरी कुंड फार्म पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के सहायक महानिदेशक ओ एंड पी डॉ. बीबी सिंह ने दी। वे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा और सरसों अनुसंधान निदेशालय सेवर भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता और सरसों बीज उत्पादन किसान मेला के बाद आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


वेटरनेरी विवि के डीन डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि किसान खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन को बढ़ावा जरूर दें, इससे उनकी आर्थिक स्थिति पटरी से नहीं उतरेगी। निदेशक प्रसार डॉ. सर्वजीत सिंह यादव ने कहा कि खेतीबाड़ी और पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. अजय प्रकाश ने पशुपालकों और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में सरसों उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भागीरथ राम, निदेशक शोध डॉ. अतुल सक्सेना ने भी जानकारी दी। किसान संगोष्ठी में जिले के सौंसा, जचौंदा, जिखिनगांव, बसौती, चौमुंहा, भरतिया, बोरपा, प्रताप नगर, राल, माधुरी कुंड, अडींग, छटीकरा, बाटी सहित दर्जनों गांवों के हजारों किसानों, पशुपालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed