फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers protested after not receiving fertilizer.

Mathura News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested after not receiving fertilizer.
मांट। खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान बृहस्पतिवार को सरकारी गोदाम पर पहुंच गए। भीड़ को देख कर्मचारी गोदाम का ताला लगाकर चले गए। इससे आक्रोशित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों को सूचना मिली कि मांट राजा के सरकारी गोदाम पर डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंच गए किसानों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारी गोदाम में ताला लगाकर चले गए। उन्होंने किसानों को बताया कि मशीन काम नहीं कर रही है। इससे किसान आक्रोशित हेा गए और हंगामा करने लगे। किसानों का आरोप था कि प्रभावशाली लोग अपनी आवश्यकता से अधिक खाद ले जा रहे हैं, जिससे सामान्य किसानों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में टीकम सिंह, नेत्रपाल सिंह, हरिओम सारस्वत, भूरा खान, केहरी सिंह, ओमप्रकाश और मलखान आदि किसान शामिल रहे। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि उन्हें किसानों से इस संबंध में सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed