{"_id":"6a29bd932acfd4c014007d56","slug":"farmers-protest-against-jewar-toll-manager-mathura-news-c-369-1-mt11017-147829-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जेवर टोल प्रबंधक के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जेवर टोल प्रबंधक के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
टोल प्रबंधन के विरोध में मांट टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू सुनील के पदाधिकारी।
मांट। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल प्रशासन की मनमानी और टोल प्रबंधक द्वारा किसान नेताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को मांट टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ।
धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि जेवर टोल प्रबंधक द्वारा किसान नेताओं के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्रबंधक ने किसान नेताओं को गुंडा, मवाली और बदमाश कहकर अपमानित किया है, जो किसानों का अपमान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर जेवर टोल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू आंदोलन करने को बाध्य होगी।
धरना समाप्ति के बाद भाकियू नेताओं ने मांट तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान प्रधान, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवती देवी, हितेश चौधरी, नरोत्तम लाल पाराशर, जिला प्रभारी भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, गजेंद्र सिंह गावर, कौशल बघेल आदि मौजूद रहे।