फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers have won the battle of compensation

किसानों की जमीन से मालामाल होंगे साहूकार

Mon, 24 Aug 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 24 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
farmers have won the battle of compensation
गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों की जमीन का मुआवजा साहूकारों को भी मालामाल करने जा रहा है। किसानों की मुफलिसी के दौर में चंद रुपये उधार देने के बाद जमीन का सौदा करने वालों को अब करोड़ों रुपये हाथ लगेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि अब देर सवेर गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित 11 गांवों के किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इन 17 साल में जमीन जाने के बाद प्रभावित अनेक किसानों ने बेहद तंगी का दौर देखा है। कई परिवार सड़क पर आ गए। कोई मजदूर बन गया तो कोई नौकर। इसी दौर में साहूकारों ने किसानों को चंद रुपये उधार देकर उनकी जमीन भी नाम करा ली है। ऐसे करीब छह लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दे रही है। इससे मजदूर और नौकर भी लखपति और करोड़पति बन जाएंगे। वर्तमान मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में आठ ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्हें 36 करोड़ रुपये मिलेंगे। किसानों के साथ उन साहूकारों की भी किस्मत बदलने जा रही है जो कुछ वर्ष पहले ही एक-एक पैसे के लिए तंग किसानों की जमीन का सौदा कर चुके हैं। इसमें कई नाम चर्चाओं में है। इसमें कुछ नेताओं के परिवारीजनों के नाम भी सुर्खियों में हैं। इसमें भी एक दल के नेताओं के नाम ज्यादा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत सदर और महावन तहसील के साथ सर्वे टीम किसानों का रिकार्ड तैयार करने में जुट गई हैं। जिन किसानों के नाम जमीन है वह जीवित हैं, यह सर्वे भी किया जा रहा है। इसके बाद किसानों से मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में बैंक खाता, खसरा-खतौनी सहित अन्य कागजात मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed