{"_id":"e703f4fc01ee63533415c8a7c856352f","slug":"farmers-fair-in-mathura-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मॉडल पर किसान मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मॉडल पर किसान मेला आज से
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि और गो अनुसंधान संस्थान में पीपीपी मॉडल पर तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन 19 फरवरी से किया जा रहा है। इसमें कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी। विदेशी कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी।
बुधवार को कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय ने बताया कि 19-21 फरवरी तक विवि कैंपस में आयोजित हो रहे मेले में किसान गोष्ठी होगी। मेले में ऑन फार्म ट्रेनिंग का प्राविधान भी है। इसके जिज्ञासु किसानों को फार्म पर ही मुर्गी, गाय, बकरी और भेड़ पालन के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली बार मेले में विदेशी कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। यह मेला पहली बार यहां पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस के डीन डा. एसके गर्ग ने बताया कि इस मेले में विवि द्वारा 15 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनके जरिए पशुपालकों, किसान भाइयों को पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक प्रसार डा. सर्वजीत यादव ने बताया कि किसान मेले में पशु और कृषि से जुड़ी करीब 40 विख्यात कंपनियां भाग ले रही हैं। इन कंपनियों में पशु उत्पादन, औषधियों, पशुपोषण, पशुआहार, ट्रैक्टर कंपनियां, अमूल, एचपी ऑयल आदि हैं। यहां पशु-प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
किसान मेले का उद्घाटन डा. केएमएल पाठक उपमहानिदेशक (पशुविज्ञान) आईसीएआर करेंगे। विशिष्ट अतिथि डा. एमसी वार्ष्णेय कुलपति कामधेनु विवि गांधीनगर (गुजरात), डा. श्रीकृष्ण गर्ग पूर्व कुलपति दुवासु मथुरा होंगे।