फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers' crops ruined due to heavy rains

भारी बारिश से किसानों की फसलें हुई बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers' crops ruined due to heavy rains
मथुरा। पिछले दो दिन से हो रही बारिश से छाता, मांट, महावन, गोवर्धन तहसील के किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। बारिश से खेतों में कटी तथा खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। वहीं आलू व लाहा की हाल ही में बोई गई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बारिश के रूप में आए तबाही के मंजर को देख किसानों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं कराया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील छाता के गांव छाता देहात, भीम नगर रनवारी, लाडपुर, बहरावली, लोधौली, बिजवारी, सांखी, अलवाई, नगला पचावर, अकोस, सोनई, परखम, नगला छीतर, जमालपुर, शहजादपुर गूजर आदि गांवों फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन ने टीम के साथ क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बारिश से धान, आलू, सरसों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर किसानों की फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। चौमुहां, पसौली, परखम, अकबरपुर, तरौली, सिहाना, बढ़ौता, आझई, परखम गुर्जर, सेही, शहदपुर, नौगांव, भरतिया आदि गांवों में धान, कपास, लाहा, आलू की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौमुहां में हुई किसान सभा की बैठक में द्वारकाधीश यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 50000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष लियाकत अली बच्चू सिंह, कल्ली पहलवान, अतर सिंह, सियाराम, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद थे। राधाकुंड, मुखराई, कुंजेरा, बसोंती, जुल्हेंदी, नगला पंजाबी में किसान चौपट हो गए हैं। पप्पू मेंबर, जनको सिंह, तेज प्रकाश, लेखराज सिंह, कुली पंडित, नरेश बघेल आदि ने डीएम से मुआवजा की मांग की है।
नौहझील क्षेत्र में भी किसानों का काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के ब्लॉक ज्ञान सिंह चौधरी, बृजेश शर्मा, होरी लाल, इस्लाम खान, सुरेश चौधरी, तेजवीर सिंह, करुआ पहलवान आदि ने डीएम से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मुआवजा नहीं दिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। सुरीर क्षेत्र में बारिश से किसानों धान की फसल बर्बाद हो गई। बिजली गिरने से सुरीर में राजेश रावत के मकान की दीवार में दरारें पड़ गईं।

भाजपा किसान मोर्चा ने गांवों का भ्रमण कर नुकसान का लिया जायजा
बलदेव ब्लॉक के किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। धान, बाजरा, सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य डॉ. एनपी सिंह भरंगर, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा चरन सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश तरकर आदि ने पचावर, अबैरनी, अकोस, ततरौता, परखम, झुड़ावली, नगला छीतर सिंह आदि गांवों में भ्रमण कर किसानों के हाल चाल लिए। भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, मंडल अध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान ने मुआवजे की मांग की है। बरसाना व फरह में भी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed