फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers clash over DAP

Mathura News: डीएपी के लिए किसानों के बीच हुआ झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash over DAP
कोसीकलां डीएपी के लिए धक्कामुक्की करते किसान।
कोसीकलां। डीएपी खाद की कमी के चलते किसानों की परेशानी अब विवाद का रूप ले रही है। सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
विज्ञापन

विवाद और मारपीट का यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में किसान आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं, जो खाद की किल्लत और किसानों में व्याप्त रोष को साफ दर्शाता है। किसान डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही सहकारी समिति के बाहर लाइन में खड़े थे। जैसे ही वितरण शुरू हुआ, पहले खाद लेने की होड़ में कुछ किसान आपस में भिड़ गए। किसानों के झगड़े के बाद समिति के कर्मचारियों ने डीएपी वितरण बंद कर दिया। जिससे अन्य किसानों ने झगड़ा कर रहे किसानों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। करीब एक घंटे बाद डीएपी का वितरण शुरू हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed