{"_id":"6956b8ecc181c1a1f90aeb39","slug":"farmers-are-outraged-due-to-the-negligence-of-the-irrigation-department-mathura-news-c-412-1-mt21002-3893-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
बलदेव। सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कारव रजवाहा अमीरपुर पर एक बार फिर फूटने की कगार पर पहुंच गया है। कमजोर पटरी और अत्यधिक जलभराव के कारण रजवाहा किसी भी समय टूट सकता है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है अमीरपुर क्षेत्र में पानी की आगे निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रजवाहा बार-बार यहीं से फूटता है। बीते वर्ष कारव रजवाहा अमीरपुर पर करीब सात बार फूटा था, जिससे बीस एकड़ से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी और दो दर्जन से अधिक किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। उस दौरान किसानों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था।
इस बार भी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अमीरपुर पर रजवाहा लबालब भरा हुआ है। पटरी कमजोर हो चुकी है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है। मुकुट बिहारी, नरोत्तम सिंह, भूदेव सिंह, बलवीर सिंह, पूरन सिंह, गौरीशंकर, अमरचंद, बॉबी सहित दो दर्जन से अधिक किसानों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद