{"_id":"68151a797b56909e140a7180","slug":"farmers-are-happy-water-is-filled-in-the-tehsil-mathura-news-c-29-1-mtr1013-390507-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसान खुश, तहसील में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसान खुश, तहसील में भरा पानी
विज्ञापन
नौहझील के भट्टों पर बरसात से गली कच्ची ईंटें व भरा पानी
मथुरा, शेरगढ़, बलदेव, राधाकुंड। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ कई घंटे तक बरसात हुई। किसानों को बिना परेवट फसल उगाने का फायदा हुआ। छाता क्षेत्र में तहसील परिसर जलमग्न हो गया। सतीश चंद शर्मा, नारायण सिंह जादौन ने कहा कि कुछ किसानों ने बारिश के बाद खेतों को जोत दिया है।
विजय कुमार वाष्र्णेय, केके पाठक, हिम्मत जादौन, सुनील पांडेय ने बताया बारिश से तहसील परिसर जलमग्न हो गया। इससे तहसील आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों के आदेश पर ट्यूबवैल लगाकर पानी निकला गया। इधर शेरगढ़ में वर्षा से किसान खुश हैं। मूंग, कपास, ज्वार व अरहर की खेती को पानी की आवश्यकता खत्म हो गई है।
बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 4 बजे तेज आंधी-बारिश से मौसम बदल गया। तेज आंधी से जगह-जगह नुकसान हो गया। खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। काले बादलों के साथ तेज गर्जना से लोग अनहोनी की आशंका से डरे रहे। इधर बारिश से नगर पंचायत की सफाई की पोल खुल गई। मुख्य मार्गों पर कीचड़ व गंदगी रही। सुबह दर्शन परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
सोनू बौहरे, सुरेश पांडेय ने कहा नगर में विशेष सफाई अभियान की आवश्यकता है। राधाकुंड में आकाशीय बिजली गिरने से राधाकुंड के जल के ऊपर होकर जा रहे सपोर्ट के लिए तार पर बैठे दर्जनों पक्षी मर गए। पुरोहितों द्वारा पक्षियों को जल से बाहर निकाल कर समाधि दी गई। संवाद
नौहझील, सुरीर क्षेत्र में सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने ईंट-भट्ठा कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया है। अनुमान के अनुसार करीब 8 करोड़ कच्ची ईंटें गल गईं। क्षेत्र में लगभग 120 ईंट-भट्ठा संचालित हैं। पकाई का सीजन चलने के कारण प्रत्येक भट्ठे पर लाखों की संख्या में कच्ची ईंटों को खुले में सूखने के लिए रखा गया था। शुक्रवार को तेज बरसात से भट्ठे पर पकने के लिए तैयार की गई ईंटें पानी में गलकर खराब हो गईं।
प्रत्येक भट्ठा संचालक को 5 से लेकर 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फड़ों पर पानी भर जाने से ईंट की पथाई का कार्य भी रुक गया है। जिला ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर फौजदार, महामंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मोरध्वज अग्रवाल ने बताया कि बारिश में पथी हुई ईंटें खराब होने से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भट्ठा कारोबारी कृष्णा अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद, नारायण चौधरी, सुधीर अग्रवाल, शुभम जिंदल, राजकुमार, राजू गुप्ता, मुरारी नंबरदार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सुरीर क्षेत्र में भट्ठा स्वामी ठाकुर ओमवीर सिंह, संजय रावत, देवेन्द्र गुप्ता, केदारनाथ उपाध्याय, श्याम गहलौत ने बताया कि फड़ों में पानी भरने से कई दिन तक ईंट पथाई नहीं हो पाएगी। सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, पप्पू, राजपाल आदि का कहना है कि बारिश बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। संवाद