फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers angry due to non-availability of fertilizers, surrounded DM office

Mathura News: उर्वरक न मिलने से किसान नाराज, डीएम कार्यालय घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to non-availability of fertilizers, surrounded DM office
मथुरा। धरना-प्रदर्शन में मौजूद भाकियू अराजनैतिक के पदा​धिकारी व किसान।  - फोटो : mathura
मथुरा। पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिलने से नाराज किसान व किसान नेताओं ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। भाकियू पदाधिकारियों ने एडीएम वित्त पंकज कुमार वर्मा को किसानों की समस्याओं का 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों को फसल में डालने के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। केवल अधिकारी आश्वासन देते हैं। उन्होंने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया किसानों को दी जाए। इसके साथ ही निजी नलकूपों के लिए बिजली की सप्लाई रात में दी जाए। जर्जर 11 केवी की लाइन सही कराई जाए। साथ ही सिंचाई के लिए नहर व रजबहा की सफाई कर पानी छोड़ा जाए। देहात क्षेत्र में 18 घंटे किसानों को विद्युत आपूर्ति दी जाए। यमुना एक्सप्रेस-वे का बकाया 64.7 मुआवजा की अविलंब दिया जाए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त ने किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया। हरपाल चौधरी, मुकेश प्रधान, डॉ. संदीप छोकर, अंशु नौहवार, छोटू चौधरी, अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, उदयवीर सिंह सरपंच, सोबरन सिंह सूबेदार आदि लोग मौजूद रहे। इधर, टैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक किसान पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इससे मार्ग पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed