फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer's death in mathura

दर्द है पर अपनों के लिए रोक लिए आंसू

Wed, 15 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/अकोस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/अकोस Updated Wed, 15 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
farmer's death in mathura
भाई नौकरी से छुट्टी लेकर गांव आया था। अगले माह बहन की शादी थी तो सोचा फसल कटने के बाद रुपये का इंतजाम हो जाएगा। फिर बची हुई तैयारियां भी कर जाऊंगा और लाडो धूमधाम से विदा होगी। मगर, बेदर्द बारिश ने सारे सपने धो दिए। ओलावृष्टि से बर्बाद फसल देखकर भाई बहन की डोली उठने पहले ही विदा हो गया।
विज्ञापन


बलदेव के गांव जादोंपुर में किसान उम्मेद सिंह के यहां छाई खामोशी कई कहानियां कह जाती है। पति की मौत के बाद पत्नी नारंगी की तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वह होश में आते ही पति के बारे में पूछती है इसलिए अब कोई आंसुओं को बाहर नहीं आने देता।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव पहुंची अमर उजाला की टीम को छोटे भाई मोहन ने बताया कि उम्मेद आरपीएफ में सिपाही थे। इस बार हमने अधिक पैदावार के लिए बैंक से दो लाख का ऋण लेकर फसल बोई थी। एक लाख का सहकारी समिति पर खाद-बीज का कर्जा था। उम्मेद को उम्मीद थी गेहूं की फसल से सब चुकता कर देंगे। 10 अप्रैल को वे छुट्टी लेकर आया और फसल देखने खेत पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटे तो गुमसुम थे। अचानक ऐसा सदमा लगा कि मौत साथ ले गई। मोहन बताया कि हमारी बहन मीरा की चार मई को शादी है। घर आने से पहले भाई ने फोन पर कहा था कि फसल अच्छी हुई तो लाडो की शादी में चार चांद और लगा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed