फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmer leaders demanded a cut and bridge.

Mathura News: कट और पुल के लिए किसान नेताओं ने भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders demanded a cut and bridge.
सुरीर में हुई महापंचायत के बाद तहसीलदार मांट को ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी
सुरीर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को सुरीर स्थित सेनानी गेट के समीप महाराणा पार्क में महापंचायत हुई। इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंटीगांव-सुरीर के मध्य कट एवं औहावा-स्यारहा के मध्य यमुना नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए किसान नेताओं ने हुंकार भरी।
विज्ञापन

महापंचायत में किसान नेता रामबाबू सिंह कटेलिया ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट एवं यमुना नदी पर पक्के पुल के निर्माण की मांग उचित है। यदि जनता चाहेगी तो कट और पुल बनकर रहेगा। भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. किरनपाल सिंह ने कहा कि कट एवं पुल बनने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जेवर से नोएडा के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में सरकार पांच कट बनवा सकती है, ऐसे में बाजना कट से वृंदावन कट की दूरी 40 किलोमीटर है तो कट क्यों नहीं बन सकता।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मांट को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं तो प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। महापंचायत में भाकियू के विभिन्न संगठन लोकशक्ति, भानु, किसान संगठन, अराजनैतिक, अंबाबता व महाशक्ति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ठा. कर्नल सिकरवार, ब्रजमोहन राघव, मदन राघव, ठा. ओमवीर सिंह, सतेंद्र प्रताप, यशवीर सिंह राघव, संजीव सिंह, लोकेश ठाकुर, राजेश राणा, ठा. महादेव सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खुशीराम व संचालन महावीर स्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed