फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer have done suicide due to loss in crop

बर्बाद फसल देख अन्नदाता का आत्मदाह

Wed, 08 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
farmer have done suicide due to loss in crop
मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल देखकर चौमुंहा ब्लॉक के गांव तरौली सुमाली निवासी किसान शिशुपाल ने आत्मदाह कर लिया। किसान पर छह लाख का कर्ज भी था। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बुधवार को इस घटना से लोग सन्न रह गए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर एसडीएम को भेजा है।
विज्ञापन


गांव तरौली सुमाली के मोहल्ला परुआ निवासी शिशुपाल (40) पुत्र गालिया ओलावृष्टि से फसल तबाह होने से बहुत परेशान थे। इन दिनों परिवारीजनों के साथ आसपास के लोगों से भी कम बातें करने लगे थे। बुधवार को शिशुपाल सुबह नौ बजे खेत से लौटने के बाद वह घर की छत पर चढ़ गए। यहां उन्होंने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन


छत पर अचानक आग की लपटें उठती देख परिवारीजन ऊपर भागे। यहां आग से घिरे शिशुपाल को देखकर पड़ोसियों ने भी चीखपुकार मचा दी। पल भर में लोग छत पर पहुंचकर शिशुपाल को आग की लपटों से बचाने में जुट गए। किसी तरह लोगों ने शिशुपाल के शरीर में लगी आग बुझाई। तब तक वह काफी जल चुके थे। इस हालत में उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय शिशुपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशुपाल की पत्नी ब्रजलता ने बताया कि ओले पड़ने के बाद से ही वह तनाव में थे। बुधवार को सुबह खेत से लौटने के बाद किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की। गांव के पूर्व प्रधान पूरन सिंह और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मलखान सिंह ने बताया कि शिशुपाल के पास एक एकड़ खेत है। उस पर करीब छह लाख रुपये कर्ज था जिसमें कुछ बैंक और कुछ लोगों से उधार लिया था।


शिशुपाल की चार संतान मानवेंद्र 16 वर्ष, सोनू 12 वर्ष, डोली आठ वर्ष और विमलेश उम्र छह वर्ष हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। खेतीबाड़ी से ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था। इस बार फसल अच्छी थी लेकिन कुदरत की मार से वह विचलित हो गए थे। घटना की सूचना पर डीएम राजेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम छाता सुरेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed