फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   family set unique example by celebrating birth of their daughter in Vrindavan

Mathura: घर आई नन्हीं परी तो किराए पर मंगाई रॉल्स रॉयस, ढोल नगाड़े व बैंडबाजों के बीच घर लाया पिता; बांटी मिठाई

Sat, 16 Dec 2023 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 07:54 PM IST
सार

बेटी के जन्म पर वृंदावन के परिवार ने अनोखी मिसाल पेश की। मोहल्ले में रेड कार्पेट बिछाया। रास्ते भर पुष्प वर्षा कराई। बाजार सजाया। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों के बीच मोहल्ला में मिठाई बांटी। 

विज्ञापन
family set unique example by celebrating birth of their daughter in Vrindavan
Mathura: घर आई नन्हीं परी तो किराए की रॉल्स रॉयस पर घर लाया पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में आकाश वार्ष्णेय ने दूसरी बेटी के जन्म पर खुशी मनाकर अनोखी मिसाल पेश की। पिता अपनी नन्ही परी को अस्पताल से किराए पर नो करोड़ कीमत रॉल्स रॉयस कार लेकर घर लाया। बाजार और घर को दुल्हन की तरह सजाया। परिजन मिठाई बांटी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर जमकर नाचे। दूसरी के बेटी के जन्म की खुशी के जश्न की वृंदावन में चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन


राया गली निवासी आकाश वार्ष्णेय की पत्नी वंदना ने अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित एक अस्पताल में दूसरी नन्हीं परी को जन्म दिया। आकाश के पास एक छह साल की बेटी मन्नत भी है। अस्पताल में जैसे ही बेटी ने जन्म लिया परिवार खुशी से झूम उठा। उसके जन्म का उत्सव और उसे घर पूरे ठाठबाट से ले जाने के इंतजाम होने लगे। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने अस्पताल से नन्हीं परी और उसकी मां वंदना को छुट्टी दी। उसे घर ले जाने के लिए नो करोड़ कीमत की दिल्ली से रॉल्स रॉयस कार 51 हजार रुपए के किराए पर मंगाई। अस्पताल से घर नन्हीं परी को फूलों से सजी कार से ले जाया गया। कार के साथ मथुरा से लाए गए बैंडबाजे, ढोल और डीजे पार्टी  चल रही थी। परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार रास्तेभर नाचते हुए चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुंगी चौराहा से अनाजमंडी, कैला मंदिर के सामने राया गली तक किरन से सजाया गया। मुख्य मार्ग से घर तक रेड कारपेट बिछाई गई। घर को झालरों और किरन से सजाया गया। रायावाली गली से बाजार तक नन्हीं परी के जन्म की खुशी में गजब का उल्लास छाया। बेटी के पिता आकाश वार्ष्णेय और उनके पिता पवन वार्ष्णेय ने जमकर मिठाई बांटी। आकाश की चुंगी चौराहा पर मोबाइल की दुकान है। 


बेटी के पिता आकाश ने बताया कि वह और उनका परिवार बेटी और बेटों में कोई फर्क नहीं समझता। यही संदेश हम समाज को देना चाहते हैं। उनकी छह साल मन्नत है और अब और बेटी ने जन्म लिया है। अक्सर देखने मे आता है कि बेटी के जन्म पर लोग मायूस हो जाते हैं। यह धारणा अच्छी नहीं इसे बदलने की जरुरत है। मां वंदना ने बताया कि बेटा एक कुल को आगे ले जाता है, जबकि बेटी दो कुलों का मान बढ़ाती है। इसलिए बेटी भी बेटे से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed