फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Family members jammed, ruckus demanding action

Mathura News: कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन ने लगाया जाम, हंगामा

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family members jammed, ruckus demanding action
मथुरा। घर में घुसकर वकील की हत्या और परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल किए जाने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को जब अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे तो उनमें आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में वकील एसएसपी कार्यालय परिसर में जाकर बैठ गए और पुलिस पर घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नामजदों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसपी सिटी एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाया कि अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। वकीलों ने पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा किया। उनका कहना था कि अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम गृह के सामने मृतक के परिजन सड़क पर बैठकर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। बताते हैं कि अधिवक्ता और हमलावरों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर उनके घर के पास खड़े हमलावर पक्ष के टेंपो का शीशा टूटने के बाद उसके बाद कृष्णानगर पुलिस चौकी पर दी गई तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण रहा कि हमलावरों ने अधिवक्ता के घर के सदस्यों को अपने आक्रोश का शिकार बनाया। इसमें वकील की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल ने अधिवक्ता का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के मध्य मृतक अधिवक्ता का मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

मृतक वकील की बेटी हमलावर की बहू
बुद्व विहार काॅलोनी में रहने वाले अधिवक्ता गंगा प्रसाद वरुण और हमलावर पक्ष लक्ष्मण प्रसाद के घर आसपास हैं। बताते हैं कि एक ही जाति के दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। जो न्यायालय पहुंच चुका है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अधिवक्ता की बेटी करिश्मा हमलावर पक्ष के बेटे लोकेश के साथ काफी समय से उन्हीं के घर में बहू के रूप में रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चला आ रहा था। हमलावर पक्ष के पांच बेटे हैं जिसमें लोकेश तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed