{"_id":"65b1684625a6332e1b023328","slug":"family-members-come-to-vrindavan-in-search-of-the-girl-who-left-home-from-gujarat-mathura-news-c-369-1-mt11004-7560-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: न जाने कहां चली गई बेटी...गुजरात से आए माता-पिता; वृंदावन के आश्रमों और मंदिरों में कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: न जाने कहां चली गई बेटी...गुजरात से आए माता-पिता; वृंदावन के आश्रमों और मंदिरों में कर रहे तलाश
Thu, 25 Jan 2024 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:58 PM IST
सार
युवती घर से रूठकर कहीं चली गई है। जाने से पहले उसने घर पर एक पत्र भी छोड़ा, जिसके बाद घरवाले उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
girl
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात से घर छोड़कर आई युवती को तलाश करने परिजन वृंदावन आए। पुलिस के सहयोग से परिजन युवती को संभावित आश्रमों, मंदिरों में तलाश रहे हैं।
युवती के चचेरे भाई राजेश डेर ने बताया कि गुजरात के अमरेली जिला के भिला क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती घर से 19 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे से निकली थी। उसने निकलने के पहले घर पर एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, वह किसी व्यक्ति के साथ नहीं जा रही है।
घर पर वह अक्सर वृंदावन और धार्मिक बातें करती थी। इसलिए उसके यहां मिलने की संभावना को देखते हुए परिजन उसकी तलाशने में पुलिस से सहायता के लिए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने युवती के परिजनों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए आश्रमों और मंदिरों में युवती की तलाश शुरू कराई है।