फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Family members beat up the man who molested a teenager

Mathura News: परिजन ने किशोरी से छेड़छाड करने वाले मनचले को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family members beat up the man who molested a teenager
मथुरा। डैंपियर नगर में अहिल्याबाई पार्क के पास एक मनचले ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने मनचले को पकड़ लिया। किशोरी के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिजन ने बताया है कि डैंपियर नगर में उनकी चाय की दुकान है। वहां किशोरी व परिवार के लोग बैठे रहते हैं। 10 दिन पहले एक युवक दुकान पर आया था। उस समय किशोरी दुकान पर थी। आरोप है इसी दौरान युवक किशोरी से अभद्रता करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर वहां से भाग गया। किशोरी ने यह बात अपने परिजन को बताई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे मनचला दुकान पर पहुंचा। 10 मिनट तक दुकान पर ही बैठा रहा। इसी दौरान अचानक किशोरी दुकान पर आ गई। वह फिर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed