{"_id":"69cad803f7f1499a9a02adf1","slug":"family-meets-ssp-failure-to-arrest-woman-alleged-killer-mathura-news-c-412-1-mt21005-6576-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला के हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला के हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से मिले परिजन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधा बनी पत्नी की पति ने हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब महिला के मायके वालों ने कथित प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की।
घटना 16 मार्च की रात की है। नेहा को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 19 मार्च को उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति प्रशांत को जेल भेज दिया। कथित प्रेमिका कमलेश उर्फ कोमल अभी भागी हुई है। प्रेमिका की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन और पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कई रिटायर्ड फौजी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
मृतका के भाई और पूर्व सैनिक सोनवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में शादी के बाद से ही प्रशांत उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। पिछले पांच वर्षों से उसका फरीदाबाद निवासी महिला से अवैध संबंध था। परिजन का आरोप है कि इसी संबंध में बाधा बनने पर प्रशांत ने प्रेमिका के साथ मिलकर नेहा को जिंदा जला दिया। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष कैप्टन महेश कुमार चाहर ने चेतावनी दी कि जब तक फरार आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।