फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fall in Yamuna's water level stopped, increase of 34 cm

Mathura News: यमुना के जलस्तर में गिरावट का दौर थमा, 34 सेमी का इजाफा

Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fall in Yamuna's water level stopped, increase of 34 cm
मथुरा। यमुना का जल स्तर एक सप्ताह तक लगातार गिरावट के बाद सोमवार को फिर से बड़ गया। पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में 34 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रयागघाट पर यमुना 165.19 मीटर के निशान पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन


पिछले 25 दिन में यमुना के जल स्तर में तीन बार उतार चढ़ाव देखने को मिला। बीती 17 जुलाई को यमुना ने 167.30 मीटर के निशान को छूआ था। इसके बाद जलस्तर में गिरावट आई, लेकिन आठ दिन बाद फिर उफान देखने को मिला। जल स्तर फिर से 166.66 मीटर तक पहुंचा, लेकिन दो दिन बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से यह स्थिति बरकरार रही। जलस्तर निरंतर कम हो रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान घटने के बजाए जलस्तर में 34 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया है। रविवार शाम चार बजे जलस्तर 164.85 मीटर था, जो सोमवार को इसी समय 165.19 मीटर हो गया।
विज्ञापन


यमुना के घाटों पर पानी में इजाफा देख लोगों को फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है। हालांकि तोजवाला और ओखला बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। गोकुल बैराज पर आगरा के लिए छोड़े गए पानी की मात्रा में भी गिरावट आई है। ऐसी स्थिति में इसे मामूली वृद्धि माना जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि अब यमुना सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है। ऊपरी क्षेत्र से भी पानी की मात्रा बेहद कम हो गई है। फिलहाल चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर जमा गंदगी को यमुना में बहा रहे लोग
यमुना के घाटों पर जमा सिल्ट को नगर निगम द्वारा अभी तक हटाए न जाने के बाद स्थानीय लोग उसे पानी में ही बहा रहे हैं। इससे घाटों के नीचे एक बार फिर सिल्ट जमा होने की स्थिति बन गई है। यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान चलाने वाले भी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed