फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake railway officer arrested in train, was extorting money from passengers

Mathura News: ट्रेन में फर्जी रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Fake railway officer arrested in train, was extorting money from passengers
मथुरा। ट्रेन में फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर यात्रियों से वसूली करने वाला युवक रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है। टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को दिल्ली जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


मामला ट्रेन संख्या 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस का है। ट्रेन मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। टिकट चेकिंग स्टाफ सनी भल्ला कोच में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर लोगों की टिकट चेक कर रहे युवक पर पड़ी। मथुरा में तैनात डिप्टी सीटीआई सनी भल्ला ने युवक से पूछताछ की तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। परिचय पत्र दिखाते हुए डिप्टी सीटीआई को प्रभाव में लेने का प्रयास किया। जांच पड़ताल हुई, तो मामला खुल गया। फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

आरोपी का नाम राजकुमार है। टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को दिल्ली जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमे के लिए थाने में तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देकर टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed