फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake doctor gives injection and did dirty work with female patient

UP:  महिला मरीज पर डोल गई नीयत...चिकित्सक ने क्लीनिक में किया इतना गंदा काम; जीते जी मर गई वो

Sat, 12 Jul 2025 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 02:42 PM IST
सार

मथुरा में झोलाछाप चिकित्सक के यहां इलाज कराने आई महिला मरीज के साथ गंदा काम हुआ। आरोपी ने उसे नींद की दवा दे दी। इसके बाद पीड़िता संग दरिंदगी की। विरोध करने पर आऱोपी भाग निकला। 
 

विज्ञापन
Fake doctor gives injection and did dirty work with female patient
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में स्थित निजी क्लीनिक पर इलाज कराने आई 55 वर्षीय महिला ने चिकित्सक पर नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देकर डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक की जांच की तो पता चला कि डॉक्टर बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहा था। फिलहाल टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


फरह क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता के बेटे ने बताया कि उनकी मां कई दिनों से बीमार थीं। शुक्रवार शाम को अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा तो वे अपनी मां को लेकर फरह फाटक के पास स्थित एसआरडी पाॅलीक्लीनिक पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक परीक्षण कर भर्ती कर लिया और बेटा वापस घर लौट गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार रात चिकित्सक ने दवा की दो गोलियां खिलाईं। गोलियां खिलाने के बाद वह बेहोश हो गईं तो चिकित्सक ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब उनका बेटा क्लीनिक पहुंचा तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। वहीं मामला बढ़ता देख चिकित्सक मौका पाकर वहां से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

झोलाझाप चला रहा था क्लीनिक
इधर, फरह के सीएचसी अधीक्षक रामगोल को मामले की भनक लगी तो वह क्लीनिक की जांच करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने बिना डिग्री के क्लीनिक का संचालन करने पर उसे सील कर दिया। उन्होंने बताया है अनिल कुमार बिना डिग्री के लोगों का इलाज कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed