फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake constable found without ticket in Barmer-Mathura Express

ट्रेन में बेटिकट यात्रा: आरपीएफ की चेकिंग में छूटे पसीने, बोला- पड़ा मिला था आईडी कार्ड, सोचा कर लूं इस्तेमाल

Tue, 06 Jun 2023 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 06 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

आरपीएफ के कार्ड पर एक युवक को फ्री में यात्रा करना महंगा पड़ गया। आरपीएफ ने चेकिंग में उसे दबोच लिया। तब पता चला कि जिस आईडी कार्ड को दिखाकर वह बिना टिकट यात्रा कर रहा था, वो उसे पड़ा मिला था। 
 

विज्ञापन
Fake constable found without ticket in Barmer-Mathura Express
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाड़मेर-मथुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में सोमवार को जांच के दौरान आरपीएफ का फर्जी कांस्टेबल बनकर बे टिकट यात्रा करते एक युवक को पकड़ लिया गया। युवक ने कांस्टेबल की आईडी तक दिखाई परंतु आधार कार्ड देखने पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। आरपीएफ ने उसे जीआरपी के हवाले किया है।
विज्ञापन


मथुरा से बाड़मेर जाने वाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच संख्या एबी-1 में एक युवक से जब टिकट चेकिंग स्टाफ सीटीआई प्यारेलाल, टीटीई करण सिंह और सुमित कुमार ने टिकट मांगी तो उसने खुद को आरपीएफ आबूरोड का कांस्टेबल बताया। स्टॉफ को शक हुआ तो उसने कांस्टेबल होेने के सबूत दिखाए। आईडी अरुण कुमार के नाम से थी। रेलवे स्टॉफ ने आधार कार्ड दिखाने को कहा तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


आधार कार्ड पर नाम रिंकू गुर्जर पुत्र सूरजमल गुर्जर लिखा था। मथुरा आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई तो पता उसने बताया काफी दिन पहले उसे अरुण कुमार के नाम के आरपीएफ कांस्टेबल की आईडी मिल गई थी, जिसका वह दुरुपयोग करने लगा। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सैना ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed