{"_id":"6aca0f94724c0a13e80dd963","slug":"fake-cbi-officers-arrested-in-mathura-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार: झूठे मुकदमे में युवक को जेल भेजने की दी धमकी, छह शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार: झूठे मुकदमे में युवक को जेल भेजने की दी धमकी, छह शातिर दबोचे
Sat, 10 Oct 2026 03:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:43 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के दो फर्जी आईकार्ड, केडी यादव के नाम से बने 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और चौथ वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जमुनापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की और शनिवार को छह आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो फर्जी आईकार्ड, 11 विजिटिंग कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गईं दो कार बरामद की हैं।
आनंद विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने 9 अक्तूबर को थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद डराकर उससे 40 हजार रुपये की चौथ वसूल ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और रंगदारी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
शनिवार को पुलिस ने सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि के रूप में हुई है। आरोपी बिहार, गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और मथुरा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के दो फर्जी आईकार्ड, केडी यादव के नाम से बने 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है। इसके अलावा क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का स्टीकर लगी बलेनो कार और एक वैगनआर भी जब्त की गई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।