फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake assistant commandant arrested for trapping girls by putting reels in his uniform

UP: वर्दी में रील बनाकर युवतियों को फंसाया...फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट पकड़ा, ये सामान बरामद; पुलिस भी हैरान

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
सार

शातिर फोर्स की वर्दी पहनकर फोटोग्राफ्स व वीडियो बना सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाता था। इसके बाद पुलिस या फोर्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था। महिलाओं को शादी का झांसा देता था।
 

विज्ञापन
Fake assistant commandant arrested for trapping girls by putting reels in his uniform
पकड़ा गया आरोपी फर्जी अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की युवती के भाई को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे विवाह करने वाले फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील व फोटो डालकर युवतियों-महिलाओं को फंसाता था। सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी भी करता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी प्रयागराज के थाना कोरांव के लौवाकोन निवासी हरीश कुमार उर्फ सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ प्रयागराज में भी ठगी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, तभी से प्रयागराज और मथुरा पुलिस आरोपी की तलाश में टीमें जुटी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किसी काम से मथुरा घूमने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस ने सोमवार रात सौंख रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस का स्टीकर लगी कार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट का आईकार्ड, सीआरपीएफ यूनिफाॅर्म, बेल्ट, नेम प्लेट, यूपी पुलिस की कैप, दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, नौ डेबिट कार्ड, एक दर्जन व्यक्तियों के आधार कार्ड, दो लैपटॉप, लैपटॉप में बड़ी संख्या में सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के फोटो, आधारकार्ड, स्वयं की वर्दी में फोटो आदि बरामद किए हैं।


आरोपी प्रयागराज में एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है। बीमा कराने के लिए पुलिस व अद्धसैनिक बल के विभिन्न कैंप में विजिट करता था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अर्द्धसैनिक बल, आरपीएफ आदि में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी पहचान प्रयागराज के थाना कोरांव के लौवाकोन निवासी हरीश कुमार उर्फ सौरभ श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें-  UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत

महिलाओं के शोषण की बात भी स्वीकारी
सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फोर्स की वर्दी पहनकर फोटोग्राफ्स व वीडियो बना सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाता था। इसके बाद पुलिस या फोर्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था। कई महिलाओं को झांसा देकर व उनसे शादी करने का लालच देकर शोषण करने की भी बात स्वीकार की है। आरोपी खुद दो बेटियों का बाप है। आरोपी का परिवार भी प्रयागराज में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed