फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   facility for devotee in bankebihari temple

श्रद्धालुओं के लिए बनेगा वातानुकूलित विश्राम हॉल

Sat, 02 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 02 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
facility for devotee in bankebihari temple
मंदिर कमेटी
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की नवनिर्वाचित कमेटी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। शनिवार को मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में अधीनस्थ कर्मचारियों की बैठक ली और मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व अन्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कमेटी के उपाध्यक्ष रजत गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंदिर में व्याप्त अव्यवस्थाओं जल्द दूर की जाएंगी। मंदिर की चल-अचल संपत्ति, अकाउंट के फिजिकल वेरिफिकेशन, भोग भंडार भवन की वर्तमान स्थिति आदि का ब्योरा लिया है। मंदिर के पुराने भोगभंडार गृह का जीर्णोद्धार कर वातानुकूलित हॉल बनाने की योजना है।
विज्ञापन


इससे मंदिर बंद होने पर दोपहर के समय आने वाले दर्शनार्थी शाम को दर्शन खुलने से पहले यहां विश्राम कर सकें। मुख्य मंदिर को भी वातानुकूलित बनाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर जर्जर पड़ी मंदिर की संपत्तियों का भी जीर्णोद्धार कर उन्हें संरक्षित करने का कार्य भी करना है। मंदिर के भोग भंडार मार्ग पर नया आरओ प्लांट लगाया गया है। इससे प्रति घंटे 2000 लीटर पानी की सप्लाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर भवन का भी होगा जीर्णाेंद्धार 
जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के 151 वर्ष पुराने मंदिर भवन के जीर्णोद्धार के लिए नई मंदिर प्रबंध कमेटी प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष रजत गोस्वामी और सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि 1864 में बने मंदिर भवन की वर्तमान स्थिति ठीक है लेकिन कुछ क्षेत्रों में जीर्णोद्धार की जरूरत है। इसके लिए देश के नामी आर्किटेक्ट की मदद लेकर जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा। 


स्वर्ण शृंगार करेंगे ठाकुरजी
ठाकुर बांकेबिहारी के स्वर्ण सिंहासन पर विराजित होने की खबर को झुठलाते हुए मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रजत गोस्वामी ने कहा कि कमेटी की मंशा है कि ठाकुरजी का पूरा शृंगार स्वर्ण निर्मित हो और मंदिर शिखर पर भी सोना मढ़वाया जाए। इस अवसर कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed