फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Faces lit up after seeing the exam.

Mathura News: पेपर देख खिले हुए दिखे चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after seeing the exam.
केआर गर्ल्स इंटर काॅलेज में रसायन विज्ञान का पेपर देने के बाद चर्चा करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बुधवार को हाईस्कूल की विज्ञान, इंटरमीडिएट की रसायन और समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों ही पालियों में पेपर सिलेबस के अंदर और पढ़ा हुआ आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखे। नकल करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ने के लिए उड़न दस्ते में अधिकारी दौड़ते रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण रविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 35224 विद्यार्थियों के सापेक्ष 32921 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। विज्ञान की परीक्षा में 2303 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की संगीत, नृत्य कला परीक्षा में 99 में से 94 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा में 27843 में से 25593 विद्यार्थी मौजूद रहे। जबकि 2250 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान की परीक्षा नहीं दी। द्वितीय पाली में ही समाजशास्त्र की परीक्षा में 2791 में से 2628 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 163 विद्यार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को बोर्ड की दोनों पाली में हुई परीक्षाओं में कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री का प्रयोग करता हुआ नहीं मिला। सभी केंद्रों पर शांति एवं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed