फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eye moisture is drying up in winter, vision is getting blurred

Health News: ठंड का मौसम आंखों को कर रहा प्रभावित, बरतें ये सावधानियां...

Thu, 02 Jan 2025 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 04:39 PM IST
सार

सर्दी के मौसम में हवा शुष्क होती है। यह आपकी आंखों से नमी को दूर करती है। सूखेपन की भरपाई करने के लिए, आंखें अत्यधिक आंसू बहाती हैं।  इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या बन रही है। 

 

विज्ञापन
Eye moisture is drying up in winter, vision is getting blurred
आंखों की जांच करती नेत्र चिकित्सक। संवाद

विस्तार

मथुरा में लगातार बढ़ रही ठंड में खांसी-जुकाम और बुखार के साथ ही अब आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल आ रहे हैं। आंखों में लालपन, पानी आने के साथ ही नजर धुंधली होने जैसी समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में इस तरह के प्रतिदिन 40 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी से बचने के लिए लोग अंगीठी और हीटर का सहारा ले रहे हैं। इससे उठने वाला धुंआ लोगों की आंखों के पानी को सूखा रहा है, जिससे नमी कम हो रही है। इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या बन रही है। ऐसे में आंखों में सूजन और एलर्जी की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ धीरेंद्र कुमार के अनुसार इससे बचने के लिए अंगीठी और हीटर के बिल्कुल पास जाकर न बैठें। आंखों में सूजन होने पर सूती कपड़े से सिकाई करें। कई बार लोग इस तरह की समस्या होने पर बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा या आई ड्रॉप ले लेते हैं। बिना चिकित्सक की सलाह के इससे बचने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में ठंड तासीर वाली चीजों व एलर्जी से बचाव कर लिया जाए तो आंखों की अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed