फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   expressway authority didnot take action about reduce accident

हादसों पर लगाम लगाने को नहीं बनी रणनीति

Mon, 21 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
expressway authority didnot take action about reduce accident
एक्सप्रेसवे
एक्सीडेंटल जोन बन रहे यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए न तो एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने कोई कदम उठाया है और न ही चार जिलों की पुलिस मिलकर इसका कोई समाधान निकाल पाई है। ओवर स्पीड के नाम पर मात्र जुर्माना करने के अलावा पुलिस की ओर से और कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बीते सप्ताह ही कार का टायर फटने से तीन हादसे हो चुक हैं। दो माह पूर्व क्वालिस कार का टायर फटने से सात एनआरआई की मौत हुई थी।
विज्ञापन


आगरा से नोएडा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा हादसे मथुरा जिले की सीमा में होते हैं। इसका बड़ा कारण जिले में सबसे अधिक 74 किलोमीटर लंबा और आगरा और नोएडा की ओर से मध्य में होना है। दोनों ओर से 50 किलोमीटर चलने में गाड़ियों के टायर गर्म होक र यहां फट रहे हैं।
विज्ञापन


गाड़ियों के टायर फटने से रोकने के लिए न तो यमुना एक्सप्रेसवे कोई प्रभावी कदम उठा सका है और न मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और नोएडा पुलिस मिलकर स्पीड लिमिट को सुनिश्चित करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे रोकने के लिए कई बार पुलिस ने एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों संग बैठक कर रणनीति बनाई, लेकिन उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया। पुलिस की कार्रवाई केवल जाबरा टोल प्लाजा पर ओवर स्पीड वाहन चालकों पर जुर्माना वसूलने तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed