फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Expose newborns to sunlight on time to prevent vitamin D deficiency

Mathura News: नवजातों को समय पर दिखाएं धूप, नहीं होगी विटामिन डी की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Expose newborns to sunlight on time to prevent vitamin D deficiency
मथुरा। जिला अस्पताल में विटामिन-डी की कमी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सकों ने नवजात शिशुओं को नियमित रूप से हल्की धूप दिखाने की अपील की है। विटामिन डी के कमी से पीड़ित रोजाना 20 से 25 बच्चे उपचार कराने के लिए चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि नवजात ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए धूप अनिवार्य है। मोबाइल, इनडोर लाइफस्टाइल और धूप से बचने की आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोग विटामिन-डी की कमी का शिकार हो रहे हैं। सूर्य की रोशनी शरीर की हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डालती है। सूर्य की किरणें बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाती हैं और आगे चलकर गंभीर बीमारियों से बचाव करती हैं। विटामिन-डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स का खतरा बढ़ जाता है। इसमें हड्डियां टेढ़ी होने लगती हैं और विकास प्रभावित होता है। वहीं वयस्कों में यह कमी ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां पैदा कर सकती है। इससे हड्डियां कमजोर होकर आसानी से टूटने लगती हैं।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि सुबह की हल्की धूप सबसे सुरक्षित और लाभकारी होती है। नवजातों को रोज कुछ मिनट धूप में रखने से विटामिन-डी का प्राकृतिक उत्पादन होता है और उन्हें मजबूत प्रतिरक्षा मिलती है। लोग धूप सेंकने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि विटामिन-डी की कमी से होने वाले खतरों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed