{"_id":"639a0e6b2d445a5a5b61ccd4","slug":"expert-exam-somewhere-the-question-paper-and-somewhere-the-omr-sheet-was-less-mathura-news-mtr526752664","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण परीक्षा : कहीं प्रश्नपत्र तो कहीं ओएमआर शीट पड़ीं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण परीक्षा : कहीं प्रश्नपत्र तो कहीं ओएमआर शीट पड़ीं कम
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में पहली बार आयोजित की गई निपुण आकलन परीक्षा (नेट) में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जहां कई विद्यालयों में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के कम वितरण के चलते शिक्षक परेशान नजर आए तो वहीं मूल्यांकन के लिए बनाई गई सरल एप के स्केनर के फेल होने से छात्रों का डाटा मैनुअल फीड करना पड़ा।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को आगरा मंडल में निपुण परीक्षा का आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब डेढ़ लाख छात्रों के आकलन के लिए आयोजित परीक्षा के लिए विभाग द्वारा प्रचार किया गया। परीक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई। पहली बार मोबाइल पर सरल एप के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन मूल्यांकन को लेकर शिक्षक भी उत्साहित थे। इसके लिए गत दिनों शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र भी चलाए गए, लेकिन परीक्षा वाले दिन सभी प्रशिक्षण तब धराशायी हो गए जब सरल एप से ओएमआर शीट स्कैन करने में शिक्षकों को खासी मशक्कत करनी पड़ गई। कई विद्यालयों में तो एप में पंजीकृत छात्रों व वास्तविक छात्रों मे भी विसंगति देखने को मिली।
एआरपी ने किए फोन स्विच ऑफ
कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षा पहली पाली में कराई गई। इसके तत्काल बाद ओएमआर स्कैनिंग की जानी थी। सरल एप से स्कैनिंग में परेशानी आने पर शिक्षकों ने एआरपी को फोन करना शुरू कर दिया। समस्या का कोई समाधान न देख जनपद के कई एआरपी ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। शिक्षकों को सारी फीडिंग मैनुअली ही करनी पड़ी।