{"_id":"57c874b44f1c1bc9592cb4f7","slug":"exhibition-of-pandulipies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधावल्लभ संप्रदाय की पांडुलिपियां प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधावल्लभ संप्रदाय की पांडुलिपियां प्रदर्शित
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन शोध संस्थान में गुरुवार को राधावल्लभ संप्रदाय की पांडुलिपियों पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हो गई। शुभारंभ राधावल्लभीय संप्रदायाचार्य श्रीहित राधेशलाल गोस्वामी ने गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।
ब्रज संस्कृति विश्वकोश में राधावल्लभ संप्रदाय के संदर्भ विषयक संगोष्ठी में आचार्य मोहितमराल गोस्वामी ने कहा ब्रज संस्कृति के अंतर्गत साहित्य और कला-परंपराओं के संवर्द्धन में राधावल्लभ संप्रदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। देवालयी संस्कृति में उत्सव मनोरथों के आयोजन हों या ब्रज की वन संचेतना का भाव सभी संदर्भ यहां सैकड़ों की संख्या में रचित पांडुलिपियों से देखे जा सकते हैं।
वीआरआई के निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित ने कहा कि सभी वैष्णव संप्रदायों का सुगठित रूप, ब्रज संस्कृति के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। विष्णु मोहन नागार्च, डा. ब्रजभूषण चतुर्वेदी, डा. राजेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर हित आनंदलाल गोस्वामी, हित कन्हैयालाल गोस्वामी, हित सुकृतलाल गोस्वामी, हित मुदित गोस्वामी, राजू शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, सुशीला गुप्ता, करुणेश उपाध्याय, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुक्ला, जुगल शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा मौजूद रहे।