{"_id":"67d7209b4f4134ea0c0e08dd","slug":"exams-over-students-looking-for-short-term-courses-mathura-news-c-369-1-mt11008-126564-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परीक्षाएं खत्म, शाॅर्ट टर्म कोर्स की तलाश में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परीक्षाएं खत्म, शाॅर्ट टर्म कोर्स की तलाश में विद्यार्थी
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी के साथ शाॅर्ट कोर्स की तैयारी में भी जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन महीने की छुट्टी में विद्यार्थी कई कोर्स भी कर सकता है।
डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 72 हजार 450 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कई छात्रों ने परीक्षा भी छोड़ दी, लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा समाप्त होने के बाद शाॅर्ट कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे छात्र-छात्राएं सीसीसी, कंप्यूटर, डिजाइनिंग, डांस, खेल सहित कई नए स्किल सीख रहे हैं।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस दौरान समय पर्याप्त होता है। इससे इन दिनों में शाॅर्ट कोर्स को करने से पढ़ाई बाधित नहीं होगी। आने वाले दिनों में शाॅर्ट कोर्स से भी नौकरी मिलने का मौका भी है। डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में लगातार नौकरियों की मांग बढ़ रही है। कंप्यूटर टाइपिंग आदि का कोर्स छात्र अवकाश के दिनों में आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शैक्षणिक संस्थान अपने यहां तीन महीने तो कोई एक महीने का कंप्यूटर और टाइपिंग का कोर्स करा रहे हैं। विद्यार्थी अवकाश के दिनों में अपनी योग्यता बढ़ाने के कोर्स को पसंद करके उसे कर सकते हैं।