फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ex-soldier hanged himself after quarrel with wife

पत्नी से झगड़े के बाद पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldier hanged himself after quarrel with wife
मथुरा। थाना सदर बाजार के पूजा विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर पूर्व सैनिक ने घर में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सदर बाजार पुलिस ने शव पंखे से उतरवाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

औरंगाबाद स्थित कॉलोनी निवासी संजय सिंह (40 वर्ष) ने बृहस्पतिवार की देररात सुबह 3 से 4 बजे के बीच घर के कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। सुबह पत्नी ने कमरे में झांककर देखा तो चीख निकल गई। इससे आसपास के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

पुलिस हलका प्रभारी रूद्रप्रताप ने मृतक का शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उनका कहना है कि मृतक मूलरूप से जनपद के बलदेव थाने के गांव बरौली का रहने वाला था और सेना से रिटायर्ड था। अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ कुछ वर्षों से मकान बनाकर पूजा विहार कॉलोनी में रहता था। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि त्योहार के मौके पर पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने जान दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed