फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ex clp leader, congresh, pradeep, mathur, arresting, by police

एटा जाते समय कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर माथुर हिरासत में लिए

Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ex clp leader, congresh, pradeep, mathur, arresting, by police
मथुरा। पुलिस लाइन में पुलिस हिरासत में पूर्व विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व महानगर अध? - फोटो : MATHURA
मथुरा। एटा में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने और उसमें दो मजदूरों की दबकर हुई मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जांच को जाते समय पूर्व नेता कांग्रेस विधान परिषद प्रदीप माथुर सहित कई कांग्रेसियों को सदर पुलिस ने हिरासत ले लिया। पुलिस के इस कदम को माथुर ने भाजपा सरकार की तानाशाही बताया। पुलिस ने बाद में सभी को बिना कार्रवाई के पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 8 सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसमें प्रदीप माथुर को इसका प्रतिनिधित्व करना था। सोमवार को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मोहन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन व महेश रावत निजी वाहन से एटा जा रहे थे। सूचना लगने पर टैंक चौराहे पर सदर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। प्रदीप माथुर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बंद किया है।
विज्ञापन

हम भाजपा सरकार द्वारा पुल निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने जा रहे थे। कांग्रेस भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाकर रहेगी। चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। आबिद हुसैन ने बताया कि पुलिस लाइन में सभी के नाम पते लिखे गए। दोपहर 1 बजे के बाद हमें छोड़ दिया गया। हमें एटा पहुंचकर एक बजे वहां के जिलाधिकारी को ज्ञापन देना था। ज्ञापन का समय निकल जाने के बाद हमें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed