फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ex-block chief's wife withdraws nomination

पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने नामांकन लिया वापस

Fri, 09 Jul 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ex-block chief's wife withdraws nomination
विज्ञापन

राया,मथुरा । विकास खंड राया में नाम वापसी के दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी है। राया में ब्लॉक प्रमुख को लेकर रोमांचक मुकाबला हो गया है। विकास खंड राया में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सहित चार महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी वंदना चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब मैदान में तीन प्रत्याशी है। मुख्य रूप से अब मुकाबला भाजपा समर्थित प्रत्याशी सावित्री चौधरी और जिला पंचायत सदस्य की पत्नी चंचल चौधरी के मध्य है।

दोनों प्रत्याशी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने राया विकास खंड पर मतदान स्थल का निरीक्षण किया। पीएससी सहित अन्य थाना क्षेत्रों का पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इस अवसर एसडीएम महावन कृष्णानंद तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed